छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

मादा वत्स योजना से पशुपालकों को बड़ी राहत, 71 हितग्राहियों को मिला पशु आहार, पढ़े पूरी खबर,,,,,

प्रत्येक हितग्राही को 11 बोरा 23 किलो दाना वितरित, जिले में उत्साह का माहौल

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़-बिलाईगढ़,पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित मादा वत्स (उन्नत मादा) पालन-पोषण योजना के अंतर्गत जिले के पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। योजना के तहत जिलेभर में कुल 71 हितग्राहियों को काफ ग्रोवर (पशु आहार) का वितरण किया गया, जिससे पशुपालकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

विकासखंड सारंगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डे ने उप संचालक पशुधन डॉ. महेंद्र पाण्डेय की उपस्थिति में 11 चयनित हितग्राहियों को पशु आहार प्रदान किया। इस दौरान प्रत्येक हितग्राही को 11 बोरा और 23 किलो दाना वितरित किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह योजना पशुधन की गुणवत्ता सुधारने और पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। पशुओं के बेहतर पोषण से दूध उत्पादन और स्वास्थ्य दोनों में वृद्धि होगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

वहीं बिलाईगढ़ विकासखंड में भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां कृषि स्थायी समिति की सभापति सोनी टंडन एवं समिति सदस्यों ने 5 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और 5 अनुसूचित जाति के हितग्राहियों को कैल्फ ग्रोवर फीड का वितरण किया।

पशुधन विभाग की इस पहल से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और लोग इसे पशुपालन के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम मान रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़