छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

एसपी वार्ष्णेय की सख्ती का असर: जिले में सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में मनी होली, पढ़े पूरी खबर,,,,

भारत माता चौक पर दिखी पुलिस की सख्ती, हुड़दंगियों को लगवाई उठक-बैठक

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़-बिलाईगढ़। रंगों का पर्व होली इस वर्ष जिले में उल्लास, भाईचारे और सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इसके पीछे पुलिस प्रशासन की सख्त निगरानी और मजबूत रणनीति की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के नेतृत्व में पुलिस बल की मुस्तैदी ने पूरे जिले में सुरक्षा का ऐसा घेरा बनाया कि असामाजिक तत्वों के मंसूबे पूरी तरह नाकाम हो गए।

होली के अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस की विशेष पेट्रोलिंग व्यवस्था देखने को मिली। सारंगढ़, बरमकेला और सरिया सहित संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। चौक-चौराहों, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर लगातार निगरानी रखी गई, जिससे त्योहार का माहौल पूरी तरह सुरक्षित बना रहा।

एसपी की रणनीति से बनी सुरक्षा की मजबूत दीवार

होली से पहले ही एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हुड़दंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी रणनीति के तहत पूरे जिले में व्यापक पुलिस बंदोबस्त किया गया।
गश्ती दलों ने शहर की गलियों से लेकर ग्रामीण पगडंडियों तक लगातार भ्रमण किया। पुलिस वाहनों के सायरन और जवानों की मौजूदगी से शरारती तत्वों में खौफ बना रहा और वे किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने से दूर रहे।

महिलाओं और युवाओं ने बेखौफ खेली होली

पुलिस की सक्रियता का सकारात्मक असर यह रहा कि महिलाओं और युवतियों ने भी बेझिझक घरों से निकलकर होली का आनंद लिया। कई स्थानों पर महिलाओं की टोलियों ने खुले दिल से रंग-गुलाल उड़ाते हुए होली का जश्न मनाया। लोगों ने भी पुलिस की मुस्तैदी की सराहना करते हुए इसे सुरक्षा के प्रति प्रशासन की गंभीरता बताया।

भारत माता चौक में हुड़दंगियों को लगवाई उठक-बैठक

त्योहार के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती भी दिखाई। भारत माता चौक में अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय, एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू तथा कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक कामिल हक की मौजूदगी में ट्रिपल राइडिंग करते पकड़े गए युवकों और हुड़दंग मचा रहे लोगों को मौके पर ही उठक-बैठक लगवाई गई और कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया।

शांतिपूर्ण होली पर पुलिस की सराहना

शांतिपूर्ण होली के बाद जिलेभर में पुलिस प्रशासन की सराहना हो रही है। नागरिकों का कहना है कि एसपी आंजनेय वार्ष्णेय के नेतृत्व में पुलिस ने जिस तरह सुरक्षा व्यवस्था संभाली, उससे त्योहार का आनंद और भी बढ़ गया।

कुल मिलाकर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने अपने ध्येय वाक्य “परित्राणाय साधूनाम्” को चरितार्थ करते हुए जिलेवासियों को सुरक्षित, सुखद और यादगार होली का उपहार दिया।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़