छत्तीसगढ़ का बजट पूरी तरह निराशाजनक: ताराचंद देवांगनपढ़े पूरी खबर,,,,,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन
सारंगढ़। ओ पी चौधरी द्वारा 24 फरवरी को प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के छत्तीसगढ़ बजट को लेकर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ताराचंद देवांगन ने बजट को पूरी तरह फीका, निराशाजनक और दिशाहीन बताते हुए कहा कि यह आम जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है।
देवांगन ने कहा कि करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये के इस बजट में किसानों को ब्याज मुक्त ऋण के लिए मात्र 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो राज्य के किसानों के साथ मजाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बजट उद्योगपति हितैषी और जनविरोधी है तथा पिछड़े जिलों की अपेक्षाओं पर पानी फेरने वाला है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उनका कहना है कि प्रदेश में 60 हजार से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं, लेकिन नई भर्तियों पर रोक लगाकर डीएड, बीएड और टीईटी उत्तीर्ण युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर स्कूल बंद किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शराब दुकानों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
देवांगन ने कहा कि प्रदेश की सड़कों की हालत खराब है, बिजली बिल में वृद्धि से आम जनता परेशान है और युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण और बेटियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का बजट में ठोस प्रावधान नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों को ठगने वाला साबित होगा। कांग्रेस इस बजट का विरोध करेगी और जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाएगी।




