छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

अनुशासन और व्यक्तित्व विकास का अनूठा संगम है वार्षिकोत्सव: संजय भूषण पाण्डेय, पढ़े पूरी खबर,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत शासकीय शशिधर पंडा महाविद्यालय, सरिया में सोमवार को भव्य वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय मुख्य अतिथि तथा नगर पंचायत सरिया अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह में अरुण शराफ, अभिलाषा नायक, कैलाश नायक सहित स्थानीय पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का आकर्षक प्रदर्शन किया, जिससे पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि वार्षिकोत्सव महाविद्यालय की वर्षभर की शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का अनूठा संगम है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, समयबद्धता, समर्पण और व्यक्तित्व विकास के गुण विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां विद्यार्थी मनोयोग से सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन करते हैं, वहीं दूसरी ओर प्राध्यापकगण शैक्षणिक उपलब्धियों को सामने लाकर संस्थान की प्रगति का परिचय देते हैं।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय परिवार ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बताया।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
एसपी कार्यालय से अब नए केंद्र तक: हर शनिवार होगी काउंसलिंग, टूटते रिश्तों को जोड़ेगा ‘एकत्व परिवार परामर्श केंद्र, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,, बिलाईगढ़ में 10 अप्रैल को विशेष दिव्यांग जांच शिविर, मौके पर ही होगा परीक्षण और प्रमाण पत्र की प्रक्रिया, पढ़े पूरी खबर,,, सेवा सहकारी समिति मर्यादित बोन्दा में जनसुनवाई: एसडीएम की मौजूदगी में खदान विस्तार को समर्थन, भारी पुलिस बल तैनात, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, फर्जी दस्तावेजों से 31 लाख की ठगी का पर्दाफाश, सरसींवा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, विधायक कविता प्राण लहरे का कल का व्यस्त दौरा, कई सामाजिक व विकास कार्यों में होंगी शामिल, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,