छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जनदर्शन में गूंजा सहसपुर स्कूल खेल मैदान पर अवैध कब्जे का मामला, अविलंब निराकरण की मांग,पढ़े पूरी खबर,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। जनदर्शन टोकन क्रमांक 2310126000352 के तहत एक महत्वपूर्ण आवेदन प्रस्तुत कर ग्राम सहसपुर (प०ह०नं० 61) स्थित शासकीय स्कूल परिसर के सामने स्थित खेल मैदान को अतिक्रमणमुक्त कराने और लंबित प्रकरण के शीघ्र निराकरण की मांग की गई है। आवेदन माननीय कलेक्टर, सारंगढ़, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ.ग.) के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

तहसीलदार न्यायालय में लंबित है प्रकरण

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि प्रकरण न्यायालय श्रीमान तहसीलदार, सारंगढ़ में रा०प्र०क० 2.2.6.523.2030001/ के अंतर्गत लंबित है। इस संबंध में 20 फरवरी 2024 को भी आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिस पर हल्का पटवारी द्वारा स्थल निरीक्षण कर पंचनामा एवं सीमांकन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

खसरा नंबर 96 की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

पटवारी प्रतिवेदन के अनुसार खसरा नंबर 96, रकबा 0.308 हेक्टेयर, भूमि छोटे झाड़ के जंगल एवं स्कूल खेल मैदान के रूप में दर्ज है। प्रतिवेदन में स्पष्ट उल्लेख है कि उक्त भूमि पर 3-4 व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर कब्जा किया गया है।

जर्जर मकान से हादसे की आशंका

आवेदन में यह भी बताया गया है कि पूर्व सरपंच के कार्यकाल (वर्ष 1989) में निर्मित एक पुराना जर्जर मकान खेल मैदान परिसर में स्थित है, जो वर्तमान में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। इसके कभी भी गिरने की आशंका व्यक्त की गई है, जिससे स्कूल के बच्चों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है।

11 लाख का स्टीमेट, फिर भी काम अधूरा

स्कूल परिसर में बाउंड्रीवाल/अहाता निर्माण एवं मिट्टी-मुरूम से समतलीकरण हेतु कई बार संबंधित विभागों को आवेदन दिया जा चुका है। नगर पालिका परिषद सारंगढ़ के इंजीनियर द्वारा 11 लाख रुपये का स्टीमेट भी तैयार किया गया, लेकिन अब तक कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है।

खेल मैदान का समुचित विकास नहीं होने से विद्यार्थियों को शालेय खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

जनहित में त्वरित कार्रवाई की मांग

आवेदनकर्ता ने माननीय कलेक्टर से जनहित को ध्यान में रखते हुए स्कूल परिसर से अवैध कब्जाधारियों को बेदखल कर प्रकरण का अविलंब निराकरण कराने की मांग की है।

जनदर्शन में उठे इस मामले को लेकर अब प्रशासनिक कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़