छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

राज्य स्तरीय टीम के निरीक्षण के चलते पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर स्थगित, अब 10 फरवरी को होगा आयोजनपढ़े पूरी खबर,,,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में 09 फरवरी 2026 को प्रस्तावित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) शिविर को स्थगित कर दिया गया है। इस दिन कायाकल्प कार्यक्रम के निरीक्षण हेतु राज्य स्तरीय अधिकारियों का दौरा प्रस्तावित होने के कारण यह निर्णय लिया गया।

कार्यालय सिविल सर्जन सह-मुख्य अस्पताल अधीक्षक से जारी सूचना के अनुसार, अब उक्त मातृत्व शिविर का आयोजन 10 फरवरी 2026, मंगलवार को जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने सभी संबंधितों से नई तिथि की जानकारी लेते हुए शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़