छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

नवीन कन्या महाविद्यालय का पहला वार्षिक स्नेह सम्मेलन बना यादगार, कलेक्टर और जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग, पढ़े पूरी खबर,,,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय, सारंगढ़ में शनिवार को प्रथम वार्षिक स्नेह सम्मेलन 2026 का भव्य और सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय भूषण पांडे ने कहा कि “नारी शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला है। आज की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।” उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस दौरान कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने छात्राओं के उत्साह और महाविद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने पर जोर दिया।

स्नेह सम्मेलन में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। नृत्य, गीत और पारंपरिक प्रस्तुतियों से सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता साफ झलक रही थी।

महाविद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। पहला स्नेह सम्मेलन न केवल छात्राओं के लिए यादगार बना, बल्कि शिक्षा और संस्कार के संगम का सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत कर गया।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीन कन्या महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न, जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह रहीं मुख्य अतिथि, पढ़े पूरी खबर,,,, श्री गोपाल आदर्श विद्या मंदिर में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न पढ़े पूरी खबर,,,,, राज्य स्तरीय टीम के निरीक्षण के चलते पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर स्थगित, अब 10 फरवरी को होगा आयोजनपढ़े पूरी खबर,,,,,, नवीन कन्या महाविद्यालय का पहला वार्षिक स्नेह सम्मेलन बना यादगार, कलेक्टर और जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग, पढ़े ... डार्क कपड़ों पर ज्यादा बैठते हैं मच्छर, फाइलेरिया से बचाव के लिए साल में एक बार दवा जरूरी: डॉ. एफ.आर. निराला पढ़े पूरी खबर,,,,,,