छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकारपढ़े पूरी खबर,,,,,

अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस, केजव्हील से सड़क क्षति पर कार्रवाई के निर्देश

एग्रीस्टेक पंजीयन के लिए किसानों के बीच प्रचार-प्रसार बढ़ाने कहा

सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ प्रगतिरत कार्यों और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं होने पर उन्होंने नोडल अधिकारी ईई विद्युत, सभी सीएमओ और जनपद पंचायतों के सीईओ को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि योजना का उद्देश्य हितग्राहियों को लाभ पहुंचाना है, इसलिए अधिकारी स्वयं आगे बढ़कर लोगों को अपने घर, कार्यालय और प्रतिष्ठानों में सोलर सेटअप स्थापित कराने के लिए प्रेरित करें, जिससे उन्हें बिजली बिल से राहत मिल सके।

नवनिर्मित सड़कों को पाइपलाइन और बीएसएनएल, जिओ, एयरटेल के फाइबर बिछाने के लिए खोदकर क्षतिग्रस्त करने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना एसडीएम की अनुमति कोई भी सड़क नहीं खोदेगा

रबी सीजन की शुरुआत में किसानों द्वारा केजव्हील युक्त ट्रैक्टर सड़कों पर चलाने से हो रही क्षति पर भी कलेक्टर ने सख्ती दिखाई। उन्होंने केजव्हील बनाने वाले दुकानदारों की बैठक लेने तथा सड़कों पर केजव्हील उपयोग करने वाले किसानों को आयरन पट्टी लगाने के निर्देश दिए। आयरन पट्टी नहीं लगाने वालों पर थाना और तहसीलदार के माध्यम से कार्रवाई करने को कहा गया है

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने कृषि और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को अधिक से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक में फसल पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना का लाभ देने के लिए एग्रीस्टेक पंजीयन अनिवार्य और महत्वपूर्ण है, इसलिए मैदानी अधिकारी, पटवारी और संबंधित अमला इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक में फाइलेरिया की रोकथाम को लेकर भी निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी सीएमओ और जनपद पंचायत सीईओ को सड़कों के किनारे और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि बीमारी के खतरे को कम किया जा सके।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़