छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

बरमकेला कृषि उपज मंडी में पूर्व विधायक स्व. रोशनलाल अग्रवाल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,


पांचवीं पुण्यतिथि पर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित वरिष्ठ भाजपाई रहे मौजूद

सारंगढ़, नईदुनिया दिलीप टंडन
बरमकेला पूर्व विधायक एवं जननेता स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल की पांचवीं पुण्यतिथि पर बरमकेला कृषि उपज मंडी परिसर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, मंडी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में उनके समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल क्षेत्र के ऐसे जननेता थे, जिन्हें आज भी उनकी सादगी, कर्मठता, स्पष्टवादिता और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण के लिए याद किया जाता है। वे आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते थे और उनके त्वरित समाधान के लिए सदैव सक्रिय रहते थे। विशेष रूप से किसानों, मजदूरों एवं कमजोर वर्गों के हितों के लिए उनका संघर्ष क्षेत्र की राजनीति में एक मिसाल माना जाता है।

वक्ताओं ने स्मरण किया कि विधायक रहते हुए स्व. अग्रवाल ने कृषि, सड़क, पेयजल, शिक्षा एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहलें कीं। किसानों की समस्याओं को लेकर वे मंडी, प्रशासन और शासन स्तर तक लगातार संवाद बनाए रखते थे। उनकी यही जमीनी पकड़ और सक्रियता उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय और भरोसेमंद नेता बनाती थी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय भूषण पांडे, अजय जवाहर नायक, पुनीराम चौहान, राजकिशोर पटेल, श्रीमती अभिलाषा नायक, गणेशी चौहान, तरुण अग्रवाल, वरुण पटेल, जयकिशन, गोकुल विश्वकर्मा, वासुदेव चौधरी, अशोक अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं भाजपाई नेता उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय अग्रवाल के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़