Letest Newsछत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

शिक्षा के तपस्वी शोभाराम पटेल को सम्मानपूर्ण विदाई, 38 वर्षों की सेवा पर संगम संकुल ने किया अभिनंदन, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,

परसदा बड़े में भव्य समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक सहित पदोन्नत शिक्षकों का हुआ सम्मान

BRC से लेकर व्याख्याता तक का सफर, शिक्षा जगत में छोड़ी अमिट छाप

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़-बिलाईगढ़।
शिक्षा के क्षेत्र में 38 वर्ष 5 माह 29 दिन की लंबी, समर्पित और निष्कलंक सेवा देने वाले व्याख्याता श्री शोभाराम पटेल को संगम संकुल परिवार द्वारा भव्य विदाई दी गई। हायर सेकेंडरी स्कूल जशपुर में पदस्थ रहे श्री पटेल के सम्मान में आयोजित समारोह में शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की बड़ी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उनके उत्कृष्ट कार्यकाल, सरल स्वभाव और शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

श्री शोभाराम पटेल का जन्म 1 जुलाई 1963 को जिला सक्ती के ग्राम कांशीडीह (विकासखंड डभरा) में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा ग्राम परसदा बड़े में तथा माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा शासकीय विद्यालय सरसीवा में पूर्ण की। वर्ष 1981 में उनका विवाह श्रीमती चंचला देवी पटेल के साथ हुआ। उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र में स्थापित हैं।

उन्होंने अपने शासकीय सेवा की शुरुआत 1 जनवरी 1987 को प्राथमिक शाला लिमगांव में सहायक शिक्षक के रूप में की। कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता के चलते उन्हें वर्ष 1998 में शैक्षिक समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई, जहां उन्होंने 14 वर्षों तक उत्कृष्ट सेवा दी। वर्ष 2008 में शिक्षक पद पर पदोन्नति, 2012 में व्याख्याता पद पर उन्नयन तथा 2013 में विकासखंड स्रोत समन्वयक (BRC) सारंगढ़ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।

अपने सेवा काल में उन्होंने जशपुर, सारंगढ़ और रायगढ़ में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। प्रभारी प्राचार्य के रूप में भी उन्होंने विद्यालय संचालन में अनुकरणीय भूमिका निभाई। 30 जून 2025 को वे विधिवत सेवानिवृत्त हुए।

सम्मान समारोह में उमड़ी भीड़
संगम संकुल परसदा बड़े, छिंद, लिमगांव एवं साल्हे द्वारा आयोजित सम्मान समारोह 27 अप्रैल 2026 को साहू समाज भवन परसदा बड़े में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.आर. डहरिया ने की। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक श्री शोभाराम पटेल के साथ पदोन्नत एवं युक्तियुक्तकरण प्राप्त शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने श्री पटेल के शांत, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन नए शिक्षकों के लिए प्रेरणा है। उनके योगदान को शिक्षा जगत में हमेशा याद किया जाएगा।

नई पारी के लिए शुभकामनाएं
संगम संकुल परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने श्री पटेल के स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़