छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

मतदाता ही लोकतंत्र की असली ताकत – संजय भूषण पांडेयराष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व बेला पर जिला पंचायत अध्यक्ष का आह्वान, पढ़े पूरी खबर,,,,,

सारंगढ़।
लोकतंत्र की असली और वास्तविक ताकत देश के मतदाता होते हैं। जब कोई मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करता है, तो वह सिर्फ एक बटन नहीं दबाता, बल्कि देश की दशा और दिशा तय करता है। मतदाता अपने मताधिकार से देश की एकता और अखंडता की रक्षा करता है तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था के नव निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करता है। यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व बेला पर अपने कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले के समस्त मतदाताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विकसित भारत और सशक्त भारत के नव निर्माण में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। पांडेय ने कहा कि 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस नागरिक शक्ति का उत्सव है, जो हमें प्रतिवर्ष अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने मतदाताओं से आग्रह किया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए वे अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। विशेष रूप से नए मतदाताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे देशहित में मतदान कर राष्ट्र के चहुंमुखी विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती, मजबूती और निष्पक्ष चुनाव की नींव मतदाता ही हैं। जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत करता है। अंत में उन्होंने नए मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लेने और देश के प्रति प्रतिबद्धता, समर्पण व जिम्मेदारी के साथ मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए हरसंभव प्रयास करने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़