छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जीवन कौशल से निखरता है बच्चों का भविष्य: संजय भूषण पांडेय, पढ़े पूरी खबर

सारंगढ़ | नईदुनिया प्रतिनिधि

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडेय ने कहा कि विद्यालयीन गतिविधियों के साथ-साथ बच्चों के समग्र विकास के लिए विविध जीवन कौशलों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को भावी जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं और उनमें जिम्मेदारी व नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों में बच्चे विभिन्न भूमिकाएं निभाते हैं, जिससे उनमें सामूहिक नेतृत्व में कार्य करने की भावना विकसित होती है। गीत, संगीत, नृत्य और नाटकों के माध्यम से छात्रों की रचनात्मकता को नया आयाम मिलता है और उन्हें अपनी कला प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है।

कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पांडेय ने सभी बच्चों, पालकों, शिक्षकों एवं संस्था प्रबंधन को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयास करते रहने का आग्रह किया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अजय नायक, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री ताराचंद नायक, वर्तमान अध्यक्ष श्री किशोर पटेल, पत्रकार श्री मोहन नायक, विद्यालय प्रबंधन से श्री अमृत नायक, प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
वर्षों से एसडीएम निवास रहे शासकीय बंगले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रवेश, विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा सुरक्षा कवच, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, सारंगढ़ की सड़कों पर हादसों को दावत दे रहे ‘अदृश्य’ ब्रेकर, विकास कोसले ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, किडनी की सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी: डॉ. मीना पटेल विश्व किडनी दिवस पर दिया स्वास्थ्य का संदेश, नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह,पढ़... कनकबीरा में भाजपा का होली मिलन: फाग गीतों और गुलाल के बीच दिखी संगठन की एकजुटता, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,