अशोक पब्लिक स्कूल में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे के साथ मकर संक्रांति पतंग उत्सव, पढ़े पूरी खबर

सारंगढ़। जिला मुख्यालय सारंगढ़ से महज तीन किलोमीटर दूर सरायपाली रोड स्थित अशोक पब्लिक स्कूल परिसर में मकर संक्रांति पतंग उत्सव का आयोजन उल्लास और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और बच्चों के साथ पतंग उड़ाकर उत्सव की खुशियों में शामिल हुए।

कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। रंग-बिरंगी पतंगों से सजा आसमान बच्चों की खुशी और उत्साह का प्रतीक बना रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आपसी सौहार्द, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

उन्होंने स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह के सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। वहीं, स्कूल प्रिंसिपल ने श्री पांडे का आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहभागिता से बच्चों का उत्साह और बढ़ा है।




