छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

ग्राम झुमका में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, भजन–कीर्तन करते हुए निकली कलश यात्रा में शामिल हुईं विधायक कविता प्राण लहरे, पढ़े पूरी खबर,,,

सारंगढ़ लाइव TV छत्तीसगढ़
ग्राम झुमका (सरसीवा) में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धा और उल्लास से परिपूर्ण कलश यात्रा निकाली गई। इस भक्तिमय आयोजन में बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे विशेष रूप से शामिल हुईं। विधायक लहरे ने श्रद्धाभाव से कलश को अपने सिर पर धारण कर गांव की महिलाओं के साथ तालाब से पवित्र जल भरा तथा दीप प्रज्वलित कर कलश यात्रा में सहभागिता की।

कलश यात्रा भजन–कीर्तन करते हुए तालाब से प्रारंभ होकर गांव की गलियों से गुजरती हुई श्रीमद् भागवत कथा स्थल तक पहुंची और पुनः वहीं लौटकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में भक्तजन भजनों पर झूमते नजर आए, जिससे पूरा गांव भक्तिरस में सराबोर हो गया। यात्रा में गांव के बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक कविता प्राण लहरे ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का आधार है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और आपसी एकता का संचार होता है।

ग्रामीणों और आयोजकों ने विधायक की उपस्थिति को आयोजन के लिए सौभाग्यपूर्ण बताया। कलश यात्रा के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ, जिसमें आगामी दिनों तक श्रद्धालु कथा श्रवण कर धर्मलाभ अर्जित करेंगे।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़