श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा से, जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह रहीं शामिल, पढ़े पूरी खबर,,,,,

सारंगढ़ नगर में दुर्गा मंदिर पोस्ट ऑफिस के पास आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण में निकली इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह भी शामिल हुईं।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा देने वाली अमृतमयी कथा है। उन्होंने सभी धर्मानुरागी समाज के लोगों से कथा रूपी अमृत का रसपान कर भागवत प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को सफल बनाने का आह्वान किया।
कथा व्यासपीठ पर साध्वी राधिका किशोरी जी विराजमान होकर अपनी ओजस्वी वाणी से श्रीमद् भागवत कथा का भावपूर्ण व्याख्यान करेंगी। कथा का आयोजन 05 जनवरी 2026 से 13 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 3 बजे से निर्धारित है।
कथा का समापन 13 जनवरी को गीता पाठ, तुलसी वर्षा, हवन, सहस्त्र धारा एवं भंडारा प्रसाद के साथ होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।




