छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़
उप पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बने अविनाश मिश्रा, स्टार सेरेमनी में मिला सम्मान, पढ़े पूरी खबर,,,,

सारंगढ़ दिनांक 31/12/2025 को उप पुलिस अधीक्षक से पदोन्नत होकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बने अविनाश मिश्रा जी का पुलिस विभाग द्वारा गरिमामय स्टार सेरेमनी का आयोजन कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे ने मिश्रा को स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अविनाश मिश्रा जी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने अनुभव, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता से पुलिस विभाग की गरिमा को और ऊँचाई प्रदान करेंगे।




