गांजा तस्करी में बड़ी गिरफ्तारी: सरिया पुलिस ने 83 किलो गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार,पढ़े पूरी खबर,,,,

सरिया थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी का नाम आरिफ हुसैन (उम्र 26 वर्ष) है, जो कि बरवाही थाना सनावल, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) का निवासी है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशों के तहत की गई, जिन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों पर सख्त कार्यवाही करने के आदेश दिए थे। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय और उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई।
मामला:
21 दिसंबर 2025 को रात के समय कंचनपुर बैरियर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक सफेद रंग की आर्टिगा कार (क्र. CG 15 CV 1742) से 83 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। कार का मालिक आरिफ हुसैन फरार था, और पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।
पूछताछ के दौरान आरिफ ने यह स्वीकार किया कि उसने अपने दोस्त पुरनदास के साथ उड़ीसा से गांजा लाकर उसे बिक्री करने का काम किया था। आरोपी ने अपनी कार का इस्तेमाल गांजा लाने के लिए किया था।
अंतिम कार्रवाई:
आरिफ हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कार्यवाही में योगदान:
थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में, इस सफलता में पुलिस टीम के सदस्य सउनि सुमन चौहान, प्र0आर0 सुरेंद्र सिदार, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा, और साइबर सेल से सउनि रामकुमार मानिकपुरी, विजय यादव, और कृष्णा डनसेना का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




