छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

शिवाजी महाराज जयंती पर भीम आर्मी का संकल्प, सामाजिक न्याय यात्रा का होगा आगाज़, पढ़े पूरी खबर,,,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर भीम आर्मी जिला इकाई सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके स्वराज्य के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने घोषणा की कि शीघ्र ही सारंगढ़ जिले में “पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं सामाजिक न्याय यात्रा” के प्रथम चरण की शुरुआत की जाएगी। यह यात्रा सामाजिक समानता, अधिकार जागरूकता और संगठन विस्तार के उद्देश्य से निकाली जाएगी।

वक्ताओं ने कहा कि शिवाजी महाराज ने जिस स्वराज्य और न्यायपूर्ण व्यवस्था का सपना देखा था, उसे साकार करने की दिशा में संगठन प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई में सहभागी बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भीम आर्मी के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
100 साल पुरानी आस्था का केंद्र है सहंसपुर की चंडी डबड़ी, सपने में मिले माता के दर्शन से शुरू हुई पूजा की परंपरा, पढ़े पूरी खबर,,,,,,, खबर का असर: आमाकोनी बांध की नहर का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीओ, बजट स्वीकृत होते ही होगी सफाई, पढ़े पूरी खबर,,,, सेवा संकल्प अभियान के तहत आज सारंगढ़ में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं उपकरण वितरण शिविर, यूडीआईडी कार्ड नवीनीकरण, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण... आमाकोनी बांध की नहरों में उगी झाड़ियां, आखिर खेतों तक पानी कैसे पहुंचेगा? सहंसपुर से विशालपुर तक नहरों में झाड़ियों का साम्राज्य, सफाई का इंतजार कर रह... टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों का सम्मान, संजय भूषण पांडे ने लिया जिले को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प, पढ़े पूरी खबर,,,,,,