जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, जनपद पंचायत सारंगढ़ अध्यक्ष ममता राजीव सिंह रहीं उपस्थित,पढ़े पूरी खबर,,,,,

सारंगढ़। जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में जनपद पंचायत सारंगढ़ की अध्यक्ष ममता राजीव सिंह शामिल हुईं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर खेलों के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, जिला पंचायत सीईओ इन्द्रजीत बर्मन, एसडीएम वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, उप संचालक तिवारी जी सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डु यादव, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज, भाजपा मंडल अध्यक्ष जय केशरवानी, गोल्डी नायक, देवेंद्र रात्रे, मीना घनश्याम टंडन (जनपद सदस्य), फ़क़ीरा यादव, योग शिक्षक कुमारी ममता तथा समारोह के संयोजक सीईओ आर.एस. नायक की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
महोत्सव में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।




