Letest Newsछत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

“सारंगढ़ मीडिया हाउस का भव्य उद्घाटन: कलेक्टर, एसपी,और विधायक के करकमलों से हुआ उद्घाटन, पत्रकारिता को मिलेगी नई दिशा”पढ़े पूरी खबर,,,,

सारंगढ़ लाईव TV छत्तीसगढ़

सारंगढ़। जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा और पहचान देने वाले सारंगढ़ मीडिया हाउस का भव्य उद्घाटन कलेक्टर डॉ. संजय कन्नाजे , पुलिस अधीक्षक आंजनेय वैष्णेयऔर विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले के प्रशासनिक, राजनीतिक और पत्रकार जगत से जुड़े प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नाजे का उद्घाटन संबोधन*

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर डॉ. संजय कन्नाजे ने मीडिया की भूमिका को अत्यधिक महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि “मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में इसकी भूमिका बेहद अहम है।” उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारिता को निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहितकारी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया
पुलिस अधीक्षक आंजनेय वैष्णेय का संदेश

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वैष्णेय ने भी इस मौके पर अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से समाज में पारदर्शिता और विश्वास कायम किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता पुलिस प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।


विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े का शुभकामना संदेश

सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने कार्यक्रम में कहा, “यह बड़ी खुशी की बात है कि सारंगढ़ मीडिया हाउस का उद्घाटन जिला बनने के बाद पहली बार यहां हो रहा है। मैं सभी पत्रकारों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। मीडिया का काम हर छोटे-बड़े खबर को जनता तक बहुत अच्छे तरीके से पहुंचाना है, और मुझे विश्वास है कि यह मीडिया हाउस इस जिम्मेदारी को निभाते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव

जनपद अध्यक्ष ममता राजीव ठाकुर का संदेश

जनपद अध्यक्ष ममता राजीव ठाकुर ने कार्यक्रम के दौरान कहा, “यह बड़ी खुशी की बात है कि जिले में सारंगढ़ मीडिया हाउस की स्थापना हो रही है। यह एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि पत्रकार समाज का आईना होते हैं जो समाज के हर छोटे-बड़े मुद्दों को अखबार के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का काम करते हैं। इस आईने को हमेशा साफ रखना चाहिए, ताकि समाज को सही और निष्पक्ष जानकारी मिल सके।”

भा.ज.पा. के जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल का वक्तव्य

भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने अपने संबोधन में मीडिया के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “मीडिया लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है, जो जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर लोगों को जागरूक करता है।” साथ ही, उन्होंने सारंगढ़ मीडिया हाउस को क्षेत्र की आवाज बनने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने की शुभकामनाएं दीं।

पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार का विचार

पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार ने मीडिया हाउस के उद्घाटन के अवसर पर सभी पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा, “मीडिया हाउस पर शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का विश्वास बना है, और मैं चाहता हूँ कि यह विश्वास हमेशा कायम रहे। पत्रकार का उद्देश्य समाज में हो रहे गलत कामों, भ्रष्टाचार, और अन्य अन्यायपूर्ण घटनाओं को सामने लाना है। वे सत्य की खोज करते हैं और उसे जनता तक पहुंचाते हैं, ताकि समाज में पारदर्शिता और न्याय कायम हो सके।”

पत्रकार हरिनाथ खूंटे की अपील

इस अवसर पर पत्रकार और भाजपा नेता हरिनाथ खूंटे ने भी पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा, “पत्रकार समाज की आवाज होते हैं, लेकिन उन्हें सुरक्षा, सम्मान और मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ता है।” उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि पत्रकारों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

जनप्रतिनिधि बिनोद भारद्वाज का निष्पक्ष पत्रकारिता पर जोर

जनप्रतिनिधि बिनोद भारद्वाज ने भी निष्पक्ष पत्रकारिता की अहमियत पर जोर दिया और कहा, “लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए पत्रकारिता को सत्ता पक्ष से बिना झुके और निर्भीक होकर काम करना होगा।” उन्होंने कहा कि पत्रकारों को जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए सच को सामने लाना चाहिए, तभी समाज में पारदर्शिता और विश्वास कायम रह सकता है।

मीडिया हाउस के डायरेक्टर भरत अग्रवाल का आभार

मीडिया हाउस के डायरेक्टर भरत अग्रवाल ने इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “सारंगढ़ मीडिया हाउस अपने उद्देश्य में सफल होगा और जनहित में कार्य करेगा, इसके लिए सभी का सहयोग और मार्गदर्शन आवश्यक है।”

सारंगढ़ मीडिया हाउस की भावी योजनाएं और नागरिकों का उत्साह

इस अवसर पर कार्यक्रम में मिस्टर छत्तीसगढ़ राजेश पप्पू नायक, जिलापंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार, युवा भाजपा नेता हरिनाथ खूंटे, सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू यादव, जनपद अध्यक्ष ममता राजीव ठाकुर, नगरपालिका प्रतिनिधि अजय बंजारे, कराते मास्टर विजेंद्र गुड्ड यादव, राजीव ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य हरिहर जायसवाल, सारंगढ़ जनपद सीईओ श्री नायक, जय प्रकाश गुप्ता, कृष्णा महिलाने, वैष्णव समाज जिला महिला संरक्षक सत्यवती वैष्णव, प्रदेश युवा अध्यक्ष विश्वनाथ बैरागी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया हाउस से जुड़े सभी सदस्य भरत अग्रवाल, जगन्नाथ बैरागी, केशव वैष्णव, कमल सिंह यादव, अश्वनी साहू, दिलीप टंडन, अनुराज साहू, पुरुषोत्तम चौहान, रामगोपाल वैष्णव ने इस पहल को एक नई दिशा और स्वरूप देने के लिए अपनी मेहनत और समर्पण को साझा किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का सम्मान किया गया और मीडिया हाउस की भावी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

सारंगढ़ मीडिया हाउस के शुभारंभ से अब जिले में पत्रकारिता को एक संगठित मंच मिलेगा, जिससे जनहित के मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से सामने लाया जा सकेगा। इसके माध्यम से स्थानीय मुद्दों, समस्याओं और समाज में हो रहे सकारात्मक बदलावों को सही और निष्पक्ष तरीके से उजागर किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी बधाई एवं सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़