छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

वर्षों से एसडीएम निवास रहे शासकीय बंगले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रवेश, विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर

जिला गठन के बाद बदली परंपरा, वर्षों से एसडीएम निवास रहे शासकीय बंगले में अब जिपं अध्यक्ष का बसेरा

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़-बिलाईगढ़।जिला गठन के बाद प्रशासनिक व्यवस्था में एक नया बदलाव देखने को मिला, जब वर्षों से एसडीएम के निवास के रूप में उपयोग हो रहे शासकीय बंगले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का गृह प्रवेश हुआ। जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने शुक्रवार को पूरे विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ इस शासकीय आवास में प्रवेश किया।

जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ के जिला बनने के बाद से यह बंगला अब तक एसडीएम के निवास के रूप में ही उपयोग में था, लेकिन अब प्रशासनिक पुनर्व्यवस्था के तहत इसे जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास के रूप में निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में संजय भूषण पांडेय ने अपने परिवार के साथ यहां गृह प्रवेश किया।

गृह प्रवेश के अवसर पर सुबह से ही पूजा-अर्चना का माहौल बना रहा। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कराया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ घर में सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। इस दौरान पांडेय परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और मित्रगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रशासनिक और राजनीतिक क्षेत्र की भी व्यापक भागीदारी देखने को मिली। जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर बधाई दी, जिससे राजनीतिक सौहार्द की झलक स्पष्ट नजर आई।

इसके अलावा अधिवक्ता संघ, चैंबर ऑफ कॉमर्स, पत्रकार, समाजसेवी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के बाद स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहा कि “सभी वर्गों और लोगों का जो स्नेह और सहयोग मिल रहा है, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं सभी के विश्वास पर खरा उतरते हुए जिले के विकास और जनहित के कार्यों के लिए लगातार प्रयास करता रहूंगा।”

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
वर्षों से एसडीएम निवास रहे शासकीय बंगले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रवेश, विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा सुरक्षा कवच, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, सारंगढ़ की सड़कों पर हादसों को दावत दे रहे ‘अदृश्य’ ब्रेकर, विकास कोसले ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, किडनी की सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी: डॉ. मीना पटेल विश्व किडनी दिवस पर दिया स्वास्थ्य का संदेश, नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह,पढ़... कनकबीरा में भाजपा का होली मिलन: फाग गीतों और गुलाल के बीच दिखी संगठन की एकजुटता, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,