Letest Newsछत्तीसगढ़

झेरिया धोबी समाज सामुदायिक भवन के लिए खैरहा में हुआ भूमि पूजन

विधायक उत्तरी जांगड़े समेत जनप्रतिनिधियों ने रखी आधारशिला, 11 लाख रुपये की लागत से बनेगा भवन

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर  खैरहा में झेरिया धोबी समाज के प्रस्तावित सामुदायिक भवन निर्माण के लिए बुधवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह ठाकुर तथा नगर पालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे ने विधि-विधान के साथ भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

झेरिया धोबी समाज के सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए शासन की ओर से ग्यारह लाख कि राशि स्वीकृत की गई है। वहीं भवन निर्माण के लिए पांच डिसमिल शासकीय भूमि भी स्वीकृत की गई है। समाज के लोगों के लिए सामुदायिक भवन बनने से सामाजिक आयोजनों, बैठकों तथा विभिन्न कार्यक्रमों के लिए सुविधा उपलब्ध होगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने समाज के लोगों को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और सामाजिक एकजुटता के लिए सामुदायिक भवन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निर्माण कार्य के सफलतापूर्वक पूर्ण होने की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण मालाकार, राजीव सिंह ठाकुर, रामनाथ सिदार, अजय बंजारे सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाज के जिला अध्यक्ष मेहतर लाल कर्ष ने की। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष, सेवक राम बरेठ, उपाध्यक्ष शंकर लाल बरेठ, कोषाध्यक्ष जगदीश बरेठ, सचिव गौतम बरेठ, अजोर सिंह, प्रभू बरेठ, दिलीप सोनसर्वे, झाडुराम, तिरीय, कंगालु, पुकराम, सुरेश, शिव छाव बरेठ, राजेंद्र बरेठ, लक्ष्मीचरण, बाबूलाल, रामनिवास, भूवन बरेठ, अक्ति बरेठ, रवि किशन, बाबा, धीरज बरेठ सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सामुदायिक भवन के लिए भूमि पूजन होने से समाज के लोगों में उत्साह का माहौल रहा। समाज के पदाधिकारियों ने भवन निर्माण के लिए शासन एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भवन बनने से समाज को विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़