छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग का कलेक्टर व एसपी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों ने किया पौधारोपणपढ़े पूरी खबर,,,,,,

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय (कंपोजिट बिल्डिंग) का शुक्रवार को कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने भवन निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने को लेकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने तहसीलदार एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से संयुक्त जिला कार्यालय भवन के आसपास निर्मित हो रहे विभिन्न कार्यालयों, अधोसंरचना विकास कार्यों तथा परिसर की समग्र व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा सभी आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

संयुक्त जिला कार्यालय भवन के निरीक्षण के बाद कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित सभी विभागीय अधिकारियों ने भवन परिसर की बाउंड्री के समीप पौधारोपण किया। अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

गौरतलब है कि संयुक्त जिला कार्यालय भवन के निर्माण पूर्ण होने के बाद जिले के विभिन्न विभाग एक ही परिसर में संचालित होंगे, जिससे आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। इससे प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आने के साथ ही लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

निरीक्षण एवं पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी, एसडीएम उमेश साहू, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़