छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

1500 से ज्यादा मुफ्त डायलिसिस सत्र पूरे, जिला अस्पताल सारंगढ़ ने रचा नया कीर्तिमान, पढ़े पूरी खबर,,,,,

प्रधानमंत्री नि:शुल्क डायलिसिस सेवा से किडनी मरीजों को मिली राहत, बड़े शहरों पर निर्भरता घटी

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। जिला चिकित्सालय सारंगढ़ ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए प्रधानमंत्री नि:शुल्क डायलिसिस सेवा के अंतर्गत 1500 से अधिक सफल डायलिसिस सत्र पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि से जिले के किडनी रोगियों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण और नि:शुल्क उपचार मिल रहा है, जिससे उन्हें इलाज के लिए रायगढ़, बिलासपुर या रायपुर जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में संचालित इस सेवा को जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन तथा सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के प्रभावी प्रबंधन में नई गति मिली है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से डायलिसिस यूनिट का सफल संचालन लगातार जारी है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार डायलिसिस यूनिट में प्रशिक्षित डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मरीजों की नियमित निगरानी कर रही है। संक्रमण मुक्त वातावरण, समयबद्ध डायलिसिस सत्र और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार ने इस सेवा को भरोसेमंद बनाया है।

सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने कहा कि 1500 से अधिक डायलिसिस सत्र केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उन सैकड़ों मरीजों और परिवारों की उम्मीदों का प्रतीक है जिन्हें जिला चिकित्सालय ने राहत और नया जीवन देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने इस उपलब्धि पर मेडिकल टीम को बधाई देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में भी मजबूत इच्छाशक्ति और टीमवर्क से उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का और विस्तार होगा तथा यह उपलब्धि अन्य संस्थानों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
सेवा संकल्प अभियान के तहत आज सारंगढ़ में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं उपकरण वितरण शिविर, यूडीआईडी कार्ड नवीनीकरण, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण... आमाकोनी बांध की नहरों में उगी झाड़ियां, आखिर खेतों तक पानी कैसे पहुंचेगा? सहंसपुर से विशालपुर तक नहरों में झाड़ियों का साम्राज्य, सफाई का इंतजार कर रह... टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों का सम्मान, संजय भूषण पांडे ने लिया जिले को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प, पढ़े पूरी खबर,,,,,, सेवा संकल्प अभियान में पुलिस ने बस स्टैंड पर चलाया यातायात जागरूकता अभियान, 100 हेलमेट बांटे संकल्प अभियान की भाषण प्रतियोगिता में आराध्या ने रचा इतिहास, ब्लॉक के बाद जिला स्तर पर भी हासिल किया प्रथम स्थान, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,