छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक संपन्न, अधिकारियों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश, पढ़े पूरी खबर

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना तथा खरीफ सीजन में किसानों को खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना था।
बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी आम लोगों तक पहुंचेगा, जब सभी विभाग आपसी समन्वय और बेहतर तालमेल के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित के किसी भी कार्य को तकनीकी या अन्य छोटे कारणों से लंबित न रखा जाए तथा सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा। सदस्यों ने सड़क, पुल-पुलिया, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल जीवन मिशन, कृषि, खाद-बीज, कीटनाशक दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य जनहित के विषयों पर चर्चा की।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाय
बैठक में खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों के लिए खाद, बीज और कीटनाशक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता की समीक्षा की गई। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि वे नियमित रूप से गांवों का दौरा करें, ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करें और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करें। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता की स्वयं निगरानी करने तथा सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।
बैठक में कृषि, उद्यानिकी, खाद्य एवं सहकारिता, जल संसाधन, लोक निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू यादव, जिला पंचायत सदस्य डॉ. दिनेश लाल, श्रीमती शिव कुमारी साहिर, श्रीमती भगवंती पटेल, सुशीला साहू, श्रीमती लता लक्ष्में, डॉ. अभिलाषा नायक, श्रीमती सहोदरा सिदार, विनोद भारद्वाज, मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
कायाकल्प असेसमेंट: राज्य स्तरीय टीम ने जिला चिकित्सालय सारंगढ़ का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की सराहना, पढ़े पूरी खबर,,,,, कायाकल्प असेसमेंट: राज्य स्तरीय टीम ने जिला चिकित्सालय सारंगढ़ का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की सराहना, पढ़े पूरी खबर,,,,, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक संपन्न, अधिकारियों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश, पढ़े पूरी खबर राष्ट्रीय महोत्सव 'नाद मंजरी' में मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, छात्र-छात्राओं ने जीते कई प्रथम स्थान, पढ़े पूरी खबर,,,,,, आईआईटी छात्र की संदिग्ध मौत ने खड़े किए कई सवाल, परिजनों ने दोस्तों पर हत्या की साजिश का लगाया आरोप, पढ़े पूरी खबर,,,,,,