पंचायत उप निर्वाचन कल: 1 जून को सुबह 7 बजे से होगा मतदान, मतदान केंद्रों पर ही होगी मतगणना, पढ़े पूरी खबर,,,,,,

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन
सारंगढ़-बिलाईगढ़, त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के तहत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में 1 जून 2026 (सोमवार) को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा। मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर ही तत्काल मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बरभाठा-अ, ग्वालीनडीह, कोतमरा एवं चंदाई में सरपंच पद के लिए मतदान होगा। वहीं ग्राम पंचायत बासीनबाहरा (वार्ड क्रमांक 11), गंतुली छोटे (वार्ड 4), बरभाठा-ब (वार्ड 6), दुर्गापाली (वार्ड 1), केडार (वार्ड 4), गाताडीह (वार्ड 9), बंजारी (वार्ड 2) तथा पिंडरी बा.पा. (वार्ड 4) में पंच पद के लिए निर्वाचन कराया जाएगा।
निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान वाले क्षेत्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
जिला प्रशासन ने संबंधित ग्राम पंचायतों एवं वार्डों के लिए सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है, ताकि मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।
इसके अलावा मतदान समाप्ति तक संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मदिरा के विक्रय एवं संव्यवहार पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।




