छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान का भव्य समापन

वित्त मंत्री ओपी चौधरी हुए शामिल, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। जगदम्बा फन वर्ल्ड में भारतीय जनता पार्टी जिला सारंगढ़ द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं भाजपा ध्वजारोहण के साथ किया गया। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने तिलक लगाकर अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान वैचारिक एवं संगठनात्मक सत्रों का वातावरण बना रहा।

प्रथम सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने “प्रशिक्षण वर्ग का महत्व एवं कार्य पद्धति” विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रसेवा और अंत्योदय की विचारधारा पर कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद करते हुए संगठन की वैचारिक मजबूती पर जोर दिया।

द्वितीय सत्र में हितानंद अग्रवाल ने “विचार परिवार” विषय पर संगठन की कार्यशैली, अनुशासन एवं बूथ सशक्तिकरण की जानकारी दी। वहीं तृतीय सत्र में राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा ने देश के समक्ष चुनौतियों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

चतुर्थ सत्र में पूर्व सांसद गुहाराम अजगल्ले ने “कार्यकर्ता विकास – गुण, आचरण और दायित्व बोध” विषय पर कहा कि कार्यकर्ता का आचरण ही संगठन की पहचान होता है। पंचम सत्र में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने “मीडिया प्रबंधन” विषय पर कार्यकर्ताओं को मीडिया की भूमिका एवं उसकी बारीकियों से अवगत कराया। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।

सप्तम सत्र में संभाग प्रभारी रामु रोहरा ने “एकात्म मानववाद दर्शन” पर विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ता निर्माण की सतत प्रक्रिया है। अष्टम सत्र में जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल ने “हमारा इतिहास – हमारा विकास” विषय पर भाजपा के संगठनात्मक विकास एवं विचारधारा पर प्रकाश डाला।

अंतिम सत्र में रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने केंद्र एवं राज्य सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं तथा उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर जानकारी दी। प्रशिक्षण वर्ग में बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, सेवा कार्य एवं जनसंपर्क अभियान जैसे विषयों पर भी विशेष सत्र आयोजित किए गए।

समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का महिला मोर्चा द्वारा तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में सारंगढ़ जिले की दोनों सीटों पर विजय हासिल करने का मंत्र देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में सारंगढ़ जिले से सर्वाधिक कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए हैं, जो संगठन की मजबूती का प्रमाण है।

इस प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता श्रीमती कमलेश जांगड़े,पूर्व सांसद गुहाराम अजगळे, संजय भूषण पांडेय,वेदराम जांगड़े,भुवन मिश्रा,सुभाष जालान,केराबाई मनहर,शमशेर सिंह,जवाहर नायक,कामदा जोल्हे और ज्योति पटेल ने की।

इस संबंध में जानकारी देते हुए  जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रवि तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही,प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा सदस्य नजमा खान,जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल,जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल,जिला महामंत्री अमित तिवारी,द्वारिका साहू,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय,पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान,पूर्व विधायक केराबाई मनहर,कामदा जोल्हे,शमशेर सिंह,जवाहर नायक,जिला प्रवक्ता भुवन मिश्रा, प्रकाश अग्रवाल,अजय नायक जिला पंचायत उपाध्यक्ष, निखिल बानी,दीनानाथ खूंटे,मनोज जायसवाल, भरत जाटवर,नगर मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश बानी,महामंत्री राजा गुप्ता,रमेश तिवारी,वरिष्ठ नेता जगन्नाथ केशरवानी,रामनारायण देवांगन, सोनू छाबड़ा,अमित अग्रवाल,संतोष चौहान,टीकाराम पटेल,शिवम चंद्रा,सतीश शर्मा,देवेंद्र रात्रे,हितेश अजगळे,रितेश अजगळे,समीर ठाकुर,बिट्टू गुप्ता सहित महिला मोर्चा से जिलाध्यक्ष वैजयंती लहरे,जिला पंचायत सदस्य शिव कुमारी साहू,अभिलाषा नायक,चंचला देवी महिलाने,बिंदु जाटवर,विलास सारथी,चंद्रिका सिंह ठाकुर,संतोषी खटकर,ललिता निराला,राधा राकेश,रमशीला साहू,रेवती साहू,सहित भाजपा के समस्त मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पूरे दिन चले विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, सेवा कार्य, जनकल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन एवं कार्यकर्ता विकास जैसे विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
13 से 18 जुलाई तक जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में होगा HPV वैक्सीन सप्ताह, 14–15 वर्ष की बालिकाओं को लगेगा निःशुल्क टीका, पढ़े पूरी खबर,,,,,, शिक्षा की राह में दूरी अब नहीं बनेगी बाधा: पीएम श्री स्कूल सारंगढ़ की छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें, पढ़े पूरी खबर,,,,, सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: बीच-बचाव करना पड़ा भारी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,, 1500 से ज्यादा मुफ्त डायलिसिस सत्र पूरे, जिला अस्पताल सारंगढ़ ने रचा नया कीर्तिमान, पढ़े पूरी खबर,,,,, सारंगढ़ कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार, खाते में 2.71 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन, पढ़े पूरी खबर,,,,,...