छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सोयाबीन फैक्ट्री में मजदूर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पढ़े पूरी खबर,,,,,

सीसीटीवी फुटेज जांच व निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा आवेदन

रायगढ़। जिले के ग्राम भाठनपाली स्थित एक सोयाबीन फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर मकरध्वज मालाकार उर्फ मनीष (33) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के परिजनों ने मौत पर संदेह जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस संबंध में मृतक के पिता डुलेश्वर मालाकार, निवासी ग्राम केनसरा थाना पुसौर, ने पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को आवेदन सौंपकर वास्तविक कारणों का खुलासा करने की गुहार लगाई है।

आवेदन के अनुसार, मृतक मकरध्वज मालाकार ग्राम भाठनपाली थाना जुटमिल अंतर्गत स्थित सोयाबीन फैक्ट्री में मजदूरी करता था और फैक्ट्री मालिक द्वारा उपलब्ध कराए गए लेबर रूम में रहता था। 4 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 8:29 बजे मृतक के मोबाइल नंबर से उनके भतीजे चैतन के मोबाइल पर फोन आया, जिसमें बताया गया कि मकरध्वज खाना नहीं खा रहा है और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है।

सूचना मिलने पर परिजन तत्काल फैक्ट्री पहुंचे। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद बताया गया, जिसे खोलकर देखने पर मकरध्वज बिस्तर पर लुढ़का हुआ मिला और उसका चेहरा भोजन की थाली पर झुका हुआ था। परिजनों का आरोप है कि पंचनामा के दौरान जब शव को पलटाया गया तो नाक से खून निकला हुआ था, चेहरा काला पड़ा था और जबड़ा सूजा हुआ था, जिससे अप्रिय घटना की आशंका व्यक्त की जा रही है। कमरे में चिकन-भात की थाली और कढ़ाई में मटर-आलू की सब्जी भी मिली।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने फैक्ट्री मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ किए बिना ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, न तो कमरे को सील किया गया, न ही भोजन की थाली जब्त की गई और न ही फैक्ट्री परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। जब परिजनों ने स्वयं फैक्ट्री मालिक से सीसीटीवी फुटेज दिखाने का अनुरोध किया तो उसने इंकार कर दिया।

मृतक के पिता ने आवेदन में कहा है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच से ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
एसपी कार्यालय से अब नए केंद्र तक: हर शनिवार होगी काउंसलिंग, टूटते रिश्तों को जोड़ेगा ‘एकत्व परिवार परामर्श केंद्र, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,, बिलाईगढ़ में 10 अप्रैल को विशेष दिव्यांग जांच शिविर, मौके पर ही होगा परीक्षण और प्रमाण पत्र की प्रक्रिया, पढ़े पूरी खबर,,, सेवा सहकारी समिति मर्यादित बोन्दा में जनसुनवाई: एसडीएम की मौजूदगी में खदान विस्तार को समर्थन, भारी पुलिस बल तैनात, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, फर्जी दस्तावेजों से 31 लाख की ठगी का पर्दाफाश, सरसींवा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, विधायक कविता प्राण लहरे का कल का व्यस्त दौरा, कई सामाजिक व विकास कार्यों में होंगी शामिल, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,