छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

पठन-पाठन के साथ बच्चों का बहुआयामी विकास ही वार्षिकोत्सव का उद्देश्य: संजय भूषण पांडेय, पढ़े पूरी खबर,,,,,,

सारंगढ़।नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़,शासकीय  उच्चतर विद्यालय हरदी विद्यालयों में पठन-पाठन के साथ बच्चों के बहुआयामी व्यक्तित्व विकास के लिए वार्षिकोत्सव अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष  संजय भूषण पांडेय ने विद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पांडेय उपस्थित रहे। उनके साथ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौज विभावरी सिंह, ज्योति पटेल एवं हितेश अजगल्ले की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिला पंचायत अध्यक्ष ने शासकीय उच्चतर विद्यालय हरदी कार्यक्रम समिति, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा पर्दे के पीछे रहकर आयोजन को सफल बनाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय की ओर से अतिरिक्त कक्ष की मांग रखी गई, जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आगामी बजट में शामिल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ होना आवश्यक है।

श्री पांडेय ने वार्षिकोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजन अनिवार्य हैं और यह सभी शासकीय विद्यालयों में नियमित रूप से होने चाहिए।

वार्षिक उत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत मनमोहक नृत्य, गीत, नाटक एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम उत्साह, उमंग और शैक्षणिक संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़