छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

गणतंत्र दिवस समारोह में सांसद राधेश्याम राठिया व कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौज ने सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल को किया सम्मानित,पढ़े पूरी खबर,,,,,

सारंगढ़, नईदुनिया, दिलीप टंडन
सारंगढ़। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के खेल भाठा मैदान में आयोजित गरिमामय समारोह में जिला अस्पताल स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया एवं जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौज के करकमलों से उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सांसद श्री राठिया ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सिविल सर्जन डॉ. जायसवाल का योगदान सराहनीय है। उनके नेतृत्व में जिला अस्पताल की सेवाओं में निरंतर सुधार हुआ है, जिससे आमजन को लाभ मिला है। वहीं कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौज ने भी डॉ. जायसवाल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में इसी तरह जनसेवा के लिए कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।

सम्मान समारोह के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
वर्षों से एसडीएम निवास रहे शासकीय बंगले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रवेश, विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा सुरक्षा कवच, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, सारंगढ़ की सड़कों पर हादसों को दावत दे रहे ‘अदृश्य’ ब्रेकर, विकास कोसले ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, किडनी की सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी: डॉ. मीना पटेल विश्व किडनी दिवस पर दिया स्वास्थ्य का संदेश, नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह,पढ़... कनकबीरा में भाजपा का होली मिलन: फाग गीतों और गुलाल के बीच दिखी संगठन की एकजुटता, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,