छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

  सदभावना मैच में प्रशासन एकादश का दबदबा, पत्रकार एकादश को 24 रनों से हराया, पढ़े पूरी खबर,,,,,

सारंगढ़।नईदुनिया दिलीप टंडन
77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला सारंगढ़ खेल मैदान में आयोजित सदभावना क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पत्रकार एकादश को 24 रनों से पराजित किया। मैच का उद्देश्य आपसी  सहयोग और खेल भावना को बढ़ावा देना रहा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन एकादश ने 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 76 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार एकादश की टीम 8 ओवर में 7 विकेट गंवाकर मात्र 52 रन ही बना सकी।
इस तरह प्रशासन एकादश ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 24 रनों से जीत दर्ज की।

प्रशासन एकादश की ओर से टीम कप्तान एवं सिविल सर्जन डॉ. दीपक जयसवाल, तहसीलदार प्रकाश पटेल, नायब तहसीलदार आयुष तिवारी, खनिज विभाग से बजरंग पैंकरा, कृषि विभाग से जय प्रकाश गुप्ता, नागेश सिदार, विनोद चंद्रा, आशीष सिदार, दीपक बंजारे, मनीष पटेल सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।

वहीं पत्रकार एकादश की टीम का कप्तान भरत अग्रवाल, गोल्डी  नायक, यशवंत ठाकुर अब्बास अली,, गोबिंद बरेठ, अश्वनी चंद्र, संतोष चौहान, कमल कांत चौहान, दिलीप टंडन, सिद्धू खूंटे शाहजहां शैलेंद्र भोगेंद्र अमान सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।
मैच के दौरान खेल भावना, उत्साह और आपसी सौहार्द का सुंदर नजारा देखने को मिला, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
वर्षों से एसडीएम निवास रहे शासकीय बंगले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रवेश, विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा सुरक्षा कवच, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, सारंगढ़ की सड़कों पर हादसों को दावत दे रहे ‘अदृश्य’ ब्रेकर, विकास कोसले ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, किडनी की सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी: डॉ. मीना पटेल विश्व किडनी दिवस पर दिया स्वास्थ्य का संदेश, नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह,पढ़... कनकबीरा में भाजपा का होली मिलन: फाग गीतों और गुलाल के बीच दिखी संगठन की एकजुटता, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,