छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय व सीईओ बर्मन ने गड़ाईन–खोलिहा बांध का पैदल पहुंचकर किया निरीक्षण, पढ़े पूरी खबर

खेतों तक पानी पहुंचाने प्रशासन सक्रिय

सारंगढ़ |

किसानों को खरीफ और रबी फसलों के लिए पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध कराने की दिशा में जिला पंचायत प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय और सीईओ बर्मन ने आज बिलाईगढ़ विकासखंड के बहुप्रतीक्षित गड़ाईन–खोलिहा बांध का निरीक्षण किया। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण अधिकारियों ने जंगल की पगडंडियों पर पैदल चलकर स्थल का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने पानी की कमी के कारण फसल उत्पादन में लगातार आ रही गिरावट पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि किसानों की आजीविका को मजबूत करने के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए विभागीय समन्वय के साथ सिंचाई संसाधनों के विकास पर गंभीरता से काम किया जाएगा।

सीईओ बर्मन ने भी बांध की वर्तमान स्थिति, जल संग्रहण क्षमता और संभावित सिंचाई क्षेत्र का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तकनीकी पहलुओं पर रिपोर्ट तैयार करने और जल प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

प्रशासनिक अधिकारियों की इस पहल से क्षेत्र के किसानों में उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में खेतों तक पानी पहुंचेगा और खरीफ व रबी दोनों मौसमों में फसलों की पैदावार में सुधार होगा।


Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़