कौवाताल में जैतखाम का भूमि पूजन, श्रद्धा-आस्था के साथ संपन्न, पढ़े पूरी खबर,,,,,,

सारंगढ़। ग्राम कौवाताल में परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास के पावन जैतखाम का भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और उत्साह के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।
भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे, पूर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लता लक्ष्में, सरपंच श्रीमती शशि रौतिया, जनपद पंचायत सदस्य रोहित महिलाने, श्रीमती मंजूलता आनंद, श्रीमती सरिता गोपाल, डॉ. मुनि लाल अनंत, कामता अंबेडकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ जन, महिलाएं एवं युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा, मानवता, समानता और भाईचारे के महान संदेश आज भी समाज को दिशा दिखाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बाबा के आदर्शों को जीवन में अपनाकर ही सामाजिक समरसता और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों ने जैतखाम स्थापना को गांव के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।




