छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खुटे ने ग्राम पंचायत कौवाताल में क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, पढ़े पूरी खबर,,,,,


सारंगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कौवाताल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश महामंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा हरिनाथ खुटे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र सहित दूर-दराज से कई टीमों ने भाग लिया, जिससे आयोजन में उत्साह और खेल भावना देखने को मिली।

उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कौवाताल की सरपंच बहन शशि प्रभा ओमसागर रौतिया ने की। मुख्य अतिथि हरिनाथ खुटे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करता है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता जुगल तिवारी, डॉ. मुनीलाल अनंत, वीरेंद्र कुर्रे, ओमकार तिवारी सहित ग्राम पंचायत के पंचगण एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़