छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

दुर्गा अष्टमी पर महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, पढ़े पूरी खबर,,,,,

सारंगढ़। मातृ शक्ति सेवा के उद्देश्य से ग्रामीण बहुउद्देशीय विकास समिति सारंगढ़ और श्री राधा कृष्ण हॉस्पिटल सारंगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सारंगढ़-बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन तथा शासन के निर्देशानुसार स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत दुर्गा महाअष्टमी के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक श्री राधा कृष्ण हॉस्पिटल, वार्ड क्रमांक 01, बिलासपुर रोड रानीसागर सारंगढ़ (छ.ग.) में आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार शिविर में हर उम्र की महिलाओं की स्वास्थ्य जांच निःशुल्क की जाएगी। साथ ही सभी प्रकार की जांच पर 50 प्रतिशत तक की छूट भी उपलब्ध रहेगी।

इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों हेतु वय वंदना कार्ड भी बनाए जाएंगे, जिसमें 5 लाख रुपए तक की अतिरिक्त इलाज सहायता प्रदान की जाएगी।

आयोजक
ग्रामीण बहुउद्देशीय विकास समिति सारंगढ़
श्री राधा कृष्ण हॉस्पिटल सारंगढ़
ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस शिविर की जानकारी आसपास तक पहुँचाएं ताकि पात्र हितग्राही इसका लाभ ले सकें।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
वर्षों से एसडीएम निवास रहे शासकीय बंगले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रवेश, विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा सुरक्षा कवच, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, सारंगढ़ की सड़कों पर हादसों को दावत दे रहे ‘अदृश्य’ ब्रेकर, विकास कोसले ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, किडनी की सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी: डॉ. मीना पटेल विश्व किडनी दिवस पर दिया स्वास्थ्य का संदेश, नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह,पढ़... कनकबीरा में भाजपा का होली मिलन: फाग गीतों और गुलाल के बीच दिखी संगठन की एकजुटता, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,