छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

600 बोरी जब्त यूरिया अब किसानों को मिलेगा, 16 सितंबर से सरसीवा समिति में होगी बिक्री

सारंगढ़- जिला स्तरीय टीम द्वारा की गई कार्यवाही में मेसर्स तेजस्वनी ट्रेडर्स, कोदवा सरसीवां से जब्त किए गए 600 बोरी यूरिया को अब किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में कृषि विभाग ने सूचना जारी की है।

कार्यालय उप संचालक कृषि के अनुसार, 16 सितंबर को सुबह 11 बजे से प्राथमिक कृषि शाखा समिति सरसीवा में यूरिया की बिक्री की जाएगी। किसान नगद राशि जमा कर खाद प्राप्त कर सकेंगे। नियम के तहत प्रति एकड़ 2 बोरी और अधिकतम 10 बोरी प्रति किसान दी जाएगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि अऋणी कृषकों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह पूरी कार्यवाही कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार तथा उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
वर्षों से एसडीएम निवास रहे शासकीय बंगले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रवेश, विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा सुरक्षा कवच, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, सारंगढ़ की सड़कों पर हादसों को दावत दे रहे ‘अदृश्य’ ब्रेकर, विकास कोसले ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, किडनी की सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी: डॉ. मीना पटेल विश्व किडनी दिवस पर दिया स्वास्थ्य का संदेश, नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह,पढ़... कनकबीरा में भाजपा का होली मिलन: फाग गीतों और गुलाल के बीच दिखी संगठन की एकजुटता, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,