छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

छिचपानी जंगल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ढाई लाख की अवैध शराब व लाहन जप्त! पढ़े पूरी खबर,,,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ़,
जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने ग्राम छिचपानी के जंगल में बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने यहां से लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य की अवैध कच्ची महुआ शराब और महुआ लाहन जप्त किया।

आबकारी आयुक्त के निर्देश पर कार्रवाई

आबकारी आयुक्त सह सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव आर. संगीता के निर्देश तथा कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। सारंगढ़ आबकारी वृत्त की टीम ने जंगल से 160 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की।

4350 किलो लाहन किया गया नष्ट
जंगल में विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखे गए लगभग 145 बोरियों में भरे 4350 किलोग्राम महुआ लाहन को भी टीम ने कब्जे में लेकर मौके पर नष्ट कर दिया।

ढाई लाख की अवैध सामग्री बरामद

बरामद अवैध शराब का मूल्य करीब 32 हजार रुपये और महुआ लाहन का मूल्य 2 लाख 17 हजार 500 रुपये आंका गया। इस प्रकार कुल 2 लाख 49 हजार 500 रुपये की अवैध सामग्री जप्त की गई।

अज्ञात आरोपियों पर प्रकरण दर्ज
कार्रवाई के दौरान कोई आरोपी मौके पर नहीं मिला। आबकारी विभाग ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका
इस अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा, आबकारी उप निरीक्षक हाबिल खलखो तथा सुरक्षाकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
वर्षों से एसडीएम निवास रहे शासकीय बंगले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रवेश, विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा सुरक्षा कवच, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, सारंगढ़ की सड़कों पर हादसों को दावत दे रहे ‘अदृश्य’ ब्रेकर, विकास कोसले ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, किडनी की सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी: डॉ. मीना पटेल विश्व किडनी दिवस पर दिया स्वास्थ्य का संदेश, नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह,पढ़... कनकबीरा में भाजपा का होली मिलन: फाग गीतों और गुलाल के बीच दिखी संगठन की एकजुटता, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,