छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

बड़े आमाकोनी में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

बरमकेला। जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े आमाकोनी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल प्रांगण में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच सुदर्शन नौरंगे ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के उपसरपंच सुशील कुमार भारती, पंचायत सचिव महेन्द्र डनसेना, स्कूल के शिक्षकगण, विद्यार्थी, उनके माता-पिता, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे गांव में रैली निकाली। बच्चे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाते हुए गांव के गली-मोहल्लों में घूमे। बच्चों के देशभक्ति नारों से पूरा गांव राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है। पूरे कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत बड़े आमाकोनी में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़