छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

संजय भूषण पांडे पहुंचे अमलीपाली, “गांव-घर चलो अभियान” में किया जनसंपर्क व विकास कार्यों का निरीक्षण

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़।
जिले के अंतिम गांव अमलीपाली में “गांव-घर चलो अभियान” के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने जनसंपर्क कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने गांव में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

अभियान के तहत गांव-गांव पहुंचकर शासन की योजनाओं की जानकारी देने और उनकी जमीनी हकीकत जानने का प्रयास किया जा रहा है। अमलीपाली में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं जिला पंचायत अध्यक्ष के सामने रखीं, जिनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया।

निरीक्षण के दौरान सड़क, पेयजल, आवास सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। श्री पांडे ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि अंतिम छोर के गांवों तक विकास की रोशनी पहुंचे और हर जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ मिले।

इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़