छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय के प्रयास से जिले को मिली तीन प्रधानमंत्री ग्राम सड़कों की सौगात पढ़े पूरी खबर,,,,

सारंगढ़।
गांवों के समग्र और समावेशी विकास में जिला पंचायत की भूमिका अहम होती है। मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सरकार के विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर विकास की राह प्रशस्त करना जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रमुख दायित्व होता है। इसी दिशा में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय जिले में विकास कार्यों को नई गति देने लगातार प्रयासरत हैं।

जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने हाल ही में मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत नई सड़कों एवं सीसी रोड निर्माण की मांग रखी थी। उनके प्रयासों को सकारात्मक परिणाम मिला और शासन ने तीन महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृति प्रदान की है।

स्वीकृत सड़कों में

कनकबीरा से नरेश नगर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण,

रामटेक के आश्रित ग्राम गंधाचूंवा से नवाडीह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण,

बोड़ाडीह से धननसीर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सड़क निर्माण शामिल हैं।

इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। ग्रामीण जनता ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
वर्षों से एसडीएम निवास रहे शासकीय बंगले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रवेश, विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा सुरक्षा कवच, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, सारंगढ़ की सड़कों पर हादसों को दावत दे रहे ‘अदृश्य’ ब्रेकर, विकास कोसले ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, किडनी की सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी: डॉ. मीना पटेल विश्व किडनी दिवस पर दिया स्वास्थ्य का संदेश, नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह,पढ़... कनकबीरा में भाजपा का होली मिलन: फाग गीतों और गुलाल के बीच दिखी संगठन की एकजुटता, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,