सारंगढ़-बिलाईगढ़

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को अनावश्यक परेशान न करें, संजय पांडे, पढ़े पूरी खबर,,,,,

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे का सख़्त निर्देश

सारंगढ़।नईदुनिया दिलीप टंडन
धान खरीदी का कार्य जिले की सभी सोसाइटियों में अंतिम चरण पर है। ऐसे में किसान अपनी उपज लेकर लगातार खरीदी केंद्रों का रुख कर रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, उनकी मेहनत का सम्मान किया जाए और खरीदी केंद्रों पर उन्हें किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो।

पांडे ने कहा कि सभी सोसाइटियों में समन्वय, सहयोग और सहभागिता के साथ खरीदी कार्य का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर वाद–विवाद की स्थिति न बने, इस पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायत दी कि छोटी–मोटी बातों को लेकर किसानों को परेशान न किया जाए।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किसानों से भी अपील की है कि वे धान को साफ–सुथरा और अच्छी तरह सुखाकर ही सोसाइटियों में लाएं, ताकि खरीदी प्रक्रिया में किसी तरह की दिक्कत न हो।

संजय भूषण पांडे का दौरा सहसपुर, दानसरा, सालर, कनकबीरा, बोहरा, बहल सहित अन्य सोसाइटियों में लगातार दौरा जारी है। जहां–जहां से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां वे स्वयं पहुंचकर व्यवस्था को शांतिपूर्ण ढंग से सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों के हितों के प्रति उनकी सक्रियता से खरीदी केंद्रों पर व्यवस्था बेहतर हो रही है।

कुल मिलाकर, जिले में धान खरीदी को लेकर प्रशासनिक सतर्कता बढ़ी है और किसानों के हित में खड़े रहकर जिला पंचायत अध्यक्ष पांडे व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
वर्षों से एसडीएम निवास रहे शासकीय बंगले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रवेश, विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा सुरक्षा कवच, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, सारंगढ़ की सड़कों पर हादसों को दावत दे रहे ‘अदृश्य’ ब्रेकर, विकास कोसले ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, किडनी की सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी: डॉ. मीना पटेल विश्व किडनी दिवस पर दिया स्वास्थ्य का संदेश, नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह,पढ़... कनकबीरा में भाजपा का होली मिलन: फाग गीतों और गुलाल के बीच दिखी संगठन की एकजुटता, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,