छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जनपद पंचायत के विभिन्न विभागों में पहुंचीं SI नेहा चंद्राकर व सुनीता अजगल्ले, साइबर ठगी से बचाव के लिए किया जागरूक, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,

साइबर ठगी होते ही तत्काल 1930 पर करें शिकायत, अनजान लिंक और APK से रहें सावधान

आधुनिक तकनीकों की कमजोरियों का फायदा उठाकर साइबर अपराधी कर रहे ठगी : कलेक्टर पद्मिनी भोय साहू

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़ | साइबर अपराध से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश पर अभियान के छठे चरण के तहत आम नागरिकों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देकर सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

इसी क्रम में सारंगढ़ क्षेत्र में एसआई नेहा चंद्राकर और सुनीता अजगल्ले ने जनपद पंचायत के विभिन्न विभागों में पहुंचकर अधिकारियों-कर्मचारियों तथा आम नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। इसके साथ ही सड़क किनारे स्थित दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों से संपर्क कर उन्हें ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीकों के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधी आधुनिक तकनीकों की कुछ कमजोरियों का फायदा उठाकर लोगों को अलग-अलग तरीकों से अपने जाल में फंसा रहे हैं। कभी बैंक अधिकारी बनकर, कभी केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर, तो कभी मोबाइल एप्लीकेशन, नौकरी, इनाम या अन्य प्रलोभन देकर लोगों से उनकी गोपनीय जानकारी हासिल की जाती है। इसके बाद बैंक खाते से रकम निकालने अथवा ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का प्रयास किया जाता है

।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लोगों को विशेष रूप से समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक डिटेल, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध APK फाइल या एप्लीकेशन को डाउनलोड और इंस्टॉल न करें। सोशल मीडिया पर भी निजी जानकारी साझा करते समय सावधानी बरतने की अपील की गई।

कलेक्टर पद्मिनी भोय साहू ने नागरिकों से साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीकों की कुछ कमजोरियों का लाभ उठाकर साइबर अपराधी अपराध कर रहे हैं। ऐसे में जागरूकता और सावधानी ही साइबर ठगी से बचने का महत्वपूर्ण उपाय है।

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा लोगों को यह भी बताया जा रहा है कि यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी हो जाती है तो घबराने के बजाय तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने या आगे की कार्रवाई में मदद मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़