छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सुशासन तिहार का समापन: मड़कड़ी समाधान शिविर में 1627 आवेदन निपटारे की ओर पढ़े पूरी खबर,,,,,,

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़-बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत मड़कड़ी में सुशासन तिहार के अंतिम समाधान शिविर का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए।

शिविर में कुल 1627 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण सहित विभिन्न योजनाओं के आवेदन शामिल रहे। मौके पर ही कई मामलों का निराकरण कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बताया कि जिले में अब तक लगभग 22 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 19 हजार से अधिक का ऑनलाइन दर्ज कर निराकरण प्रक्रिया जारी है। उन्होंने शेष आवेदनों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। वहीं कृषि, शिक्षा, खाद्य एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा हितग्राहियों को बीज, किसान किताब, गणवेश, गैस कनेक्शन और ट्राइसाइकिल जैसी सुविधाएं प्रदान की गईं।

दिव्यांग सम्मेलाल केवट को ट्राइसाइकिल मिलने पर भावुक क्षण देखने को मिला, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़