छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ को स्वास्थ्य क्रांति की सौगात, जिला अस्पताल में अत्याधुनिक अटल आरोग्य लैब का शुभारंभ, पढ़े पूरी खबर,,,,,,

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की मंशानुरूप प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नवगठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘अटल आरोग्य लैब’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब जिले के मरीजों को उच्च स्तरीय पैथोलॉजी जांच के लिए रायपुर, बिलासपुर या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

लैब का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू,जिला पंचायत जिला अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव एवं सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए लैब की विशेषताओं और उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।

अटल आरोग्य लैब के प्रारंभ होने से अब जिला अस्पताल में ही 136 प्रकार की सामान्य एवं एडवांस जांचें उपलब्ध होंगी। अब तक ऐसी कई जांचों के लिए मरीजों को बड़े शहरों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत आती थी। नई लैब के माध्यम से यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह लैब पूरी तरह डिजिटल एवं आधुनिक तकनीक से लैस है। यहां अत्याधुनिक ऑटोमैटिक मशीनों के माध्यम से रक्त, मूत्र, बायोकेमिकल, हार्मोनल सहित विभिन्न प्रकार की जांचें सटीकता और कम समय में की जाएंगी। जांच रिपोर्ट मरीजों को उनके मोबाइल पर डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी तथा आवश्यकतानुसार प्रिंट कॉपी भी प्रदान की जाएगी। इससे जांच प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुविधाजनक और समयबद्ध बनेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार हो रहे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी गरीब या ग्रामीण नागरिक को उपचार और जांच सुविधाओं के अभाव में परेशानी न उठानी पड़े। अटल आरोग्य लैब के माध्यम से अब जिले के अंतिम छोर तक रहने वाले लोगों को भी महानगरों जैसी आधुनिक जांच सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने लैब का निरीक्षण कर मशीनों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने और उपकरणों के नियमित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने इस सुविधा को जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए शासन और प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। अटल आरोग्य लैब के शुभारंभ के साथ ही सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का एक नया अध्याय शुरू हो गया है, जिससे हजारों मरीजों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़