छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने ली पहली प्रेस वार्ता: परिचय से शुरू हुआ संवाद,

प्रेस क्लब ने नजूल, साफ-सफाई सहित जनहित के मुद्दों से कराया अवगत; जिले के विकास और जनकल्याण योजनाओं पर हुई विस्तार से चर्चा

विशालपुर सारंगढ़ दिलीप टंडन नईदुनिया

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने जिले के पत्रकारों एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के साथ प्रेस वार्ता कर संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम की शुरुआत परिचय सत्र से हुई, जिसमें कलेक्टर ने अपना परिचय देने के बाद सभी मीडिया प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया।

संवाद के दौरान जिले के विकास, जनहित और प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कलेक्टर ने मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की अपील की, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में जल संरक्षण और भूजल स्तर बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ठोस पहल की जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराने पर भी प्रशासन गंभीरता से कार्य करेगा। इसके अलावा किसानों को लाभ पहुंचाने और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऑर्गेनिक कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने जिले से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को कलेक्टर के समक्ष रखा। इनमें नजूल अपडेशन, शहर में साफ-सफाई व्यवस्था, डीजल आपूर्ति से जुड़ी अव्यवस्थाएं सहित अन्य स्थानीय समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया गया। कलेक्टर ने सभी सुझावों और समस्याओं पर गंभीरता से आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़