Letest Newsछत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

शासकीय भूमि पर अवैध शौचालय निर्माण का आरोप, मोहल्लेवासियों ने तहसीलदार से की कार्रवाई की मांग, पढ़े पूरी खबर,,,,,,

गली और सीसी रोड किनारे खोदा जा रहा गड्ढा, ग्रामीणों ने बताया—प्रदूषण व असुविधा का बड़ा खतरा

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़-बिलाईगढ़।
जिले के सारंगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम हिच्छा में शासकीय भूमि पर कथित अवैध शौचालय निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मोहल्लेवासियों ने तहसीलदार को आवेदन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

मामला ग्राम हिच्छा का
आवेदन के अनुसार, ग्राम हिच्छा डीपा पारा स्थित खसरा नंबर 164/2, जो कि शासकीय भूमि बताई जा रही है, पर बुधराम पटेल (शासकीय शिक्षक) द्वारा शौचालय निर्माण हेतु गड्ढा खोदा जा रहा है। यह स्थान मोहल्ले के बीच और गली के सीसी रोड के किनारे स्थित है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

पहले भी किया गया था मना
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत हिच्छा के सरपंच द्वारा पूर्व में भी उक्त स्थान पर गड्ढा खोदने से मना किया गया था, इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी है। इससे पंचायत के निर्देशों की अनदेखी का आरोप भी सामने आया है।

स्वास्थ्य और स्वच्छता पर खतरा
मोहल्लेवासियों ने आशंका जताई है कि बीच बस्ती में शौचालय का गड्ढा खोदने से दुर्गंध, गंदगी और प्रदूषण फैल सकता है, जिससे आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग
आवेदक परदेशी सिदार सहित ननकी सिदार, बसंती यादव, पद्मा निषाद,पूर्णिमा सिदार, अंजली सिदार,कुंती निषाद, सरिता,मीरा, उमा, जानकी, रामबाई, उत्तरी कुमारी, देवकुँवर पटेल, मीना यादव, अहिल्या, राधिका,बसंती,यादव,समेत अन्य ग्रामीणों ने तहसीलदार से स्थल का निरीक्षण कर अवैध निर्माण को तत्काल रुकवाने और हटाने की कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्रामीणों में आक्रोश
घटना को लेकर मोहल्लेवासियों में नाराजगी व्याप्त है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे कार्यवाही करने को बाध्य होंगे।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़