Letest Newsछत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सेवा सहकारी समिति मर्यादित बोन्दा में जनसुनवाई: एसडीएम की मौजूदगी में खदान विस्तार को समर्थन, भारी पुलिस बल तैनात, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सरिया तहसील अंतर्गत ग्राम बोन्दा स्थित सेवा सहकारी समिति मर्यादित (धान उपार्जन केंद्र) परिसर में मंगलवार को मेसर्स आर्यन मिनरल्स एण्ड मेटल्स प्रा. लि. की डोलोमाइट खदान के क्षमता विस्तार को लेकर जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई एसडीएम की मौजूदगी में संपन्न हुई, जहां प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

यह जनसुनवाई खदान की उत्पादन क्षमता 1,00,000 टन प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 2,00,198 टन प्रतिवर्ष किए जाने के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति के तहत आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में आसपास के ग्रामों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए और अपने सुझाव रखे।

ग्राम पंचायत बोन्दा के सरपंच गोवर्धन निषाद ने कहा कि खदान गांव एवं स्कूल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे प्रदूषण का खतरा कम है। उन्होंने कंपनी को नियमित पानी का छिड़काव कराने और अधिक से अधिक पौधरोपण करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खदान विस्तार से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और खनिज से मिलने वाली राशि से गांव का विकास होगा, इसलिए पंचायत इसका समर्थन करती है।

ग्रामीण बीसी किशन साहू ने भी जनसुनवाई में अपने विचार रखते हुए कहा कि कंपनी को प्रदूषण नियंत्रण के सभी उपाय अपनाने चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि धूल नियंत्रण के लिए नियमित पानी का छिड़काव और हरित पट्टी विकसित की जाए। उन्होंने कहा कि कंपनी के संचालन से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और पंचायत को मिलने वाली राशि से विकास कार्य होंगे।

जनसुनवाई में सरपंच गोवर्धन निषाद, उप सरपंच अर्जुन रात्रे, लक्ष्मण चौहान, पंच गीता कमल चरण, पंच भजन जांगड़े, पंच करुणा सागर साहू, पंच सुरेंद्र सिदार, पंच ललित साहू, शिवाजी पटेल, पंच जगदीश पटेल, आकाश निषाद, लक्ष्मी नारायण चौहान, विनोद चौहान, अनिल डंसेना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

करीब 30-35 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय से आयोजित इस जनसुनवाई में अधिकांश ग्रामीणों ने पर्यावरणीय मानकों के पालन की शर्त पर खदान विस्तार का समर्थन किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़