Letest Newsछत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ में हनुमान जन्मोत्सव की धूम: शहर से गांव तक गूंजा जय श्रीराम, जगह-जगह महाभंडारा और प्रसाद वितरण, पढ़े पूरी खबर,,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। राम भक्त संकट मोचन हनुमान जी का जन्मोत्सव इस वर्ष सारंगढ़ शहर से लेकर पूरे ग्रामीण अंचल तक भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भक्तों ने हनुमान जी का आशीर्वाद लिया।

शहर के डेली बाजार में पिछले पांच वर्षों की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी भव्य आयोजन किया गया। यहां विशाल महाभंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें शहर और आसपास के गांवों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति द्वारा भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।

इसके अलावा गढ़ चौक, मंडी प्रांगण सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर भी भंडारा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। जगह-जगह हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का माहौल बना रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारे लगाए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग के लोगों ने इस पावन अवसर पर भागीदारी निभाई।

सारंगढ़ में इस बार हनुमान जन्मोत्सव न केवल आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता की मिसाल भी पेश कर गया।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़