छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

टाटा जोगेसरा में जल अर्पण दिवस का भव्य आयोजनजल संरक्षण और ‘हर घर नल से जल’ का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता की अपील,पढ़े पूरी खबर,,,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटा जोगेसरा में “जल अर्पण दिवस” कार्यक्रम का आयोजन उत्साह, गरिमा और व्यापक जनभागीदारी के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराना तथा हर घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शासन की योजनाओं की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक क्रांतिकारी योजना है। इससे महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि घर-घर नल से जल पहुंचने से स्वास्थ्य, स्वच्छता और जीवन स्तर में व्यापक सुधार होगा। शासन द्वारा हर घर तक जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन इसका संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि “जल के बिना जीवन संभव नहीं है। जल है तो कल है, इसलिए इसका सदुपयोग और संरक्षण जरूरी है।”

इस अवसर पर विधायक कविता प्राण लहरें, जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी साहू, सीईओ प्रतीक प्रधान, कार्यपालन अभियंता रमा शंकर कश्यप, सरपंच राजकुमारी साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पंचायत पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई तथा जल जीवन मिशन की योजनाओं की जानकारी विस्तार से साझा की गई। ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
सेवा संकल्प अभियान के तहत आज सारंगढ़ में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं उपकरण वितरण शिविर, यूडीआईडी कार्ड नवीनीकरण, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण... आमाकोनी बांध की नहरों में उगी झाड़ियां, आखिर खेतों तक पानी कैसे पहुंचेगा? सहंसपुर से विशालपुर तक नहरों में झाड़ियों का साम्राज्य, सफाई का इंतजार कर रह... टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों का सम्मान, संजय भूषण पांडे ने लिया जिले को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प, पढ़े पूरी खबर,,,,,, सेवा संकल्प अभियान में पुलिस ने बस स्टैंड पर चलाया यातायात जागरूकता अभियान, 100 हेलमेट बांटे संकल्प अभियान की भाषण प्रतियोगिता में आराध्या ने रचा इतिहास, ब्लॉक के बाद जिला स्तर पर भी हासिल किया प्रथम स्थान, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,