छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

उप स्वास्थ्य केन्द्रों में CBC मशीनें बंद, ग्रामीण मरीज परेशान — संजय भूषण पाण्डेय ने सचिव को लिखा पत्र

सारंगढ़, नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले सहित राज्य के विभिन्न उप स्वास्थ्य केन्द्रों में CBC (Complete Blood Count) जांच मशीनें बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के माननीय सचिव को पत्र लिखकर शीघ्र समाधान की मांग की है।

अपने पत्र में पाण्डेय ने उल्लेख किया है कि पूर्व में उप स्वास्थ्य केन्द्रों में CBC जांच मशीनें कार्यरत थीं, जिससे ग्रामीण मरीजों को त्वरित और सुलभ जांच सुविधा मिल रही थी। लेकिन वर्तमान में अधिकांश केन्द्रों की मशीनें खराब पड़ी हैं या पूरी तरह बंद हैं। इसके चलते मरीजों को जरूरी जांच के लिए निजी लैब या जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक भार और समय की समस्या झेलनी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि इस स्थिति का सबसे अधिक प्रभाव गरीब और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों पर पड़ रहा है, जो निजी जांच कराने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच प्रभावित हो रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने सचिव से मांग की है कि बंद पड़ी CBC मशीनों की जल्द मरम्मत कराई जाए या आवश्यकता अनुसार नई मशीनें उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उप स्वास्थ्य केन्द्रों में यह महत्वपूर्ण जांच सुविधा पुनः सुचारु रूप से शुरू हो सके और आम जनता को इसका लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीन कन्या महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न, जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह रहीं मुख्य अतिथि, पढ़े पूरी खबर,,,, श्री गोपाल आदर्श विद्या मंदिर में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न पढ़े पूरी खबर,,,,, राज्य स्तरीय टीम के निरीक्षण के चलते पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर स्थगित, अब 10 फरवरी को होगा आयोजनपढ़े पूरी खबर,,,,,, नवीन कन्या महाविद्यालय का पहला वार्षिक स्नेह सम्मेलन बना यादगार, कलेक्टर और जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग, पढ़े ... डार्क कपड़ों पर ज्यादा बैठते हैं मच्छर, फाइलेरिया से बचाव के लिए साल में एक बार दवा जरूरी: डॉ. एफ.आर. निराला पढ़े पूरी खबर,,,,,,